WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

 

 

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

Oplus_131072

11 साल पुराने जमीनी विवाद में वारदात की आशंका, हाथ में लगी गोली; मेडिकल कॉलेज रेफर

 

रिपोर्टर मो0रियाज अब्बास

एटा 1 जून 2026 थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम डहेलिया पूठ में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को कथित रूप से अगवा करने का प्रयास किया गया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गईं। गोली उनके बाएं हाथ में लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम डहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा सोमवार सुबह करीब पांच बजे मैनपुरी रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वाहनों से वहां पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपितों ने फायरिंग कर दी।

 

गोली साधना मिश्रा के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया।

 

परिजनों का आरोप है कि गांव नदराला निवासी बारिश खान एवं उसके साले ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 11 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला के घायल होने की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

दिनदहाड़े महिला को अगवा करने के प्रयास और गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment