WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अग्रवाल समाज ने धर्मशाला की भूमि विवाद पर भरी हुंकार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अग्रवाल समाज ने धर्मशाला की भूमि विवाद पर भरी हुंकार*

 

 

​आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के पावन अवसर पर 31 मई 2026 को आगरा में समस्त अग्रवाल समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। “चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला संघर्ष समिति” के बैनर तले निकाली गई इस शोभायात्रा में समाज के उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।​इस अवसर पर सेवा का कार्य करते हुए समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे शरबत एवं शीतल जल का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान समाज के वक्ताओं ने ऐतिहासिक ‘श्री चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट’ की भूमि से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने एक स्वर में प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होने और धर्मशाला की भूमि को सुरक्षित करने तक समाज का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। समाज की संपत्ति की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ​इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं की व्यापक उपस्थिति रही। मुख्य रूप से विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल युवा संगठन), कृष्ण कुमार गोयल, अखिलेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, श्री राम सिंघल, अरुण अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रामदास अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment