हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा भव्य महासम्मेलन आयोजित उत्तर प्रदेश एटा में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में पत्रकारों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित ब

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा भव्य महासम्मेलन आयोजित

उत्तर प्रदेश एटा में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में पत्रकारों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

एटा,हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा एक भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद एटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

महासम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करण छोकर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय पालिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी), निशा कांत शर्मा (राष्ट्रीय चेयरमैन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल), सचिन गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रिंट मीडिया सेल), अजय सेठ (राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन) एवं वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकारिता, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।

उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकार एकता, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

सम्मानित किए जाने वालों में लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले अमित चौहान, हजारा नहर में कई लोगों की जान बचाने वाले रवींद्र कुमार तथा रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को भोजन कराने वाले आमिर खान एवं गरीब लड़कियों की शादी कराने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद पांडेय विशेष रूप से शामिल रहे। इन तीनों को शॉल, माला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान, विशन पाल सिंह चौहान, मोहम्मद अकरम खान, सुनील यादव, पंकज गुप्ता, राजीव मिश्रा, राजेश गुप्ता, बी.एस. राजपूत, संदीप दीक्षित, मनीष पचौरी, एस.पी. शुक्ला, जय प्रकाश, दिनेश शर्मा, रजनीश जैन, यतेंद्र वर्मा, राखी कुमारी, सरवर हुसैन, अमोल चंद्र श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, रमाकांत पचौरी, वैभव पचौरी, आशु शर्मा, शिव कुमार पाठक, सुरेश भास्कर, पवन पाठक, प्रवीन पाठक, अमित कुमार आर्य, मनोज यादव, अजय चौहान, रोहताश चौहान, रियाज अब्बास, दीपक कुमार, ज्ञानेश कुमार, मानव कुमार, सत्यप्रकाश, आशीष राज, गोलू चौहान, मोहम्मद आशिफ, मोहम्मद अशद अब्बास, मानपाल सहित अनेक पत्रकार साथियों को ‘कलमकार रत्न’ सम्मान पत्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

किसान नेताओं में अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिल भारतीय किसान यूनियन), कैलाश लोधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया किसान यूनियन), राजीव सोलंकी (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान यूनियन), राजपाल वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान यूनियन) को समाजसेवा एवं किसान सेवा हेतु सम्मानित किया गया।
बैठक में आए सभी सम्मानित पत्रकारों एवं समाजसेवियों का भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा के जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नितिन तिवारी (संगठन सचिव), इस्लाम खान (शहर अध्यक्ष), रोहित कुमार सोनू गुप्ता, अभिषेक तोमर, बृजकिशोर दीक्षित, दयानंद यादव, जितेंद्र राजपूत, सुभाष सागर (पूर्व सभासद), जितेंद्र राना, मधुकांत कश्यप, प्रियांशु तिवारी, कमल कृष्ण पाठक, अनुज कुमार, सत्यवीर शाक्य, रामरतन बाल्मीकि, पंकज कुमार, सिम्मी भाटी, गीत निशा, पूजा सिंह, सुलेखा यादव, ज्योति सोलंकी (एडवोकेट), नेमा दिवाकर, राम मिश्रा, स्नेह लता गुप्ता, कृष्ण लाल, मनोज कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, संजीव गुप्ता, सोमदत्त पाठक, राधे मोहन झा, शशांक दीक्षित, राजकुमार दीक्षित, अनुपम मिश्रा, शरद कुमार पांडेय, रवि कुमार, ऋषिपाल, शिव दयाल शर्मा, विपिन मिश्रा, सोहन लाल वर्मा, सत्यपाल सिंह, शिवम कुमार, डॉ. ओंकार राजपूत,आशीष राज, राहुल गुप्ता, कुलदीप कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों, पदाधिकारियों एवं मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

Leave a Comment