फिरोजाबाद पुलिस का त्वरित एक्शन: 7 घंटे में ‘जल्लाद’ गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत दबोचा, रिपोर्ट वेद प्रकाश सविता

#फिरोजाबाद पुलिस का त्वरित एक्शन: 7 घंटे में ‘जल्लाद’ गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत दबोचा गया आरोपी। CCTV में कैद हुई दरिंदगी देख देशभर सन्न, टॉफी के बहाने बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला।

 

बदायूं…..

फिरोजाबाद पुलिस ने बर्बरता की हदें पार कर देने वाली एक वारदात का 7 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। बदायूं के शेखूपुर गांव निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक उर्फ ‘जल्लाद’ को पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की दरिंदगी की CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरा देश हिल गया। पानी मांगने पर तरसाने वाले इस आरोपी ने महज शादी के दबाव को लेकर एक मासूम की जान ले ली।

 

क्या है पूरा मामला……

घटना की पृष्ठभूमि गांव बामई से जुड़ी है। बामई निवासी पिंकी की शादी 3 साल पहले बदायूं में हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पिंकी मायके में रह रही थी। इसी दौरान पिंकी के पति का फुफेरा भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा और उस पर दोबारा शादी करने का दबाव बनाने लगा।

 

पिंकी ने साफ मना कर दिया। उसने कहा कि उसका एक बेटा है, ऐसे में वह दूसरी शादी नहीं कर सकती। इसी बात को विराज अपनी राह का रोड़ा मान बैठा।

 

टॉफी के बहाने बुलाकर की हत्या…..

पुलिस के अनुसार, पिंकी की एक सहेली यादव कॉलोनी में एक्सीडेंट में घायल हो गई थी। पिंकी उसे देखने गई थी। आरोपी विराज को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह भी वहां पहुंच गया।

 

बच्चे को रास्ते से हटाने की नीयत से विराज बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले आया। इसके बाद सड़क पर मासूम को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज वायरल होते ही हर किसी की रूह कांप गई।

 

7 घंटे में हुआ एनकाउंटर…

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी के निर्देश पर ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चलाकर टीमों का गठन किया गया। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस ने 7 घंटे के अंदर उसे ट्रेस कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

देशभर में आक्रोश……

CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ‘जल्लाद’ कहे जाने वाले विराज की दरिंदगी देखकर लोग स्तब्ध रह गए। हर तरफ एक ही मांग – आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

Leave a Comment