संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश ने धूमधाम से मनाया 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता पर दिया गया जोर
एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय स्थित संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश कार्यालय, शहीद पार्क पर शनिवार को 200वें हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख अनिल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा तथा जिला सूचना अधिकारी कमलदीप सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विपिन वर्मा डेविड ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने वाला एक पवित्र और जिम्मेदारी भरा कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं भी पत्रकार रहा हूँ पत्रकारों को तथ्यों के आधार पर कार्य करना चाहिए तथा किसी के चरित्र हनन वाली पत्रकारिता से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गलत सूचना समाज पर दूरगामी प्रभाव डाल सकती है, इसलिए पत्रकारिता में ईमानदारी और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर उल्टे सीधे अवैध वशूली आदि के गंभीर आरोप लगते रहे है हमे ऐसे लोगों से बचने की आवश्यकता है जो लोग अपने स्वार्थ की पूर्ती न होने या किसी के वहकावे में आकर आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि हमें पत्रकारिता के साथ कोई व्यापार भी अवश्य करना चाहिए जिससे हमारा जीविकोपार्जन अच्छी तरह से हो सके हमारे बच्चों का पालन पोषण व खर्चे के आराम से पूरे हो सके उन्होंने यह बात इसलिए कहीं उन्होंने कहा मैं बड़ी बात जानता हूं कि आज की मीडिया संस्थान पत्रकारों को कोई या तनक नहीं देना चाहते अगर देती है भी है तो सिर्फ इतना जिससे उनका उनके परिवार का पालन पोषण न हो सके आज के इस महंगाई के युग में पत्रकारिता करना एक चुनौती है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख अनिल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय संचार क्रांति का दौर है, जहां खबरें कुछ ही सेकंड में दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच जाती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा बिना पुष्टि के किसी भी खबर का प्रकाशन पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा सकता है।
संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज भी करोड़ों लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बनी हुई है और समाज, प्रशासन, राजनीति व जनसरोकारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
अपर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप सिंह ने कहा कि पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय समाज के हित में आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों ने बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार रखे।उन्होंने पत्रकारों को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया।
प्रमोद लोधी ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा ने कहा आज हमारी हिन्दी पत्रकारिता को प्रारंभ हुये 200 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी हिन्दी की पत्रकारिता करने वालों को बधाई देते हैं इसके साथ ही उन्होंने आज के समय में ऐसे पत्रकार बहुत है जिनपर लाछन न लग रहे हो
अगर कोई चैनल या यू-ट्यूब वाला पिटता हो वह पत्रकार है हीनही उन्हें कोई आथोरिटी लैंटर नही मिलता स्ट्रींगर है अवैध कार्यो में संलिप्त है पिटते वो है और बदनाम पत्रकार होते हैं हम उसे पत्रकार नहीं मानते जिसपर पत्र ही न हो और वह अपने को पत्रकार कहे उन्होंने कहा कि कट्टी गाय के पैसे वो ले रहे हैं बदनाम पत्रकार है वैश्या वृत्ति से पैसे वो ले रहे हैं बदनाम पत्रकार है, ओय ओय होटल वह चलवा रहे हैं बदनाम पत्रकार हो रहे हैं सट्टा वह करबा रहे हैं बदनाम पत्रकार हो रहे हैं ऐसा कौन सा कार्य है जो यह लोग नहीं करते तो पत्रकारिता की आढत में बात नही करते लूट मचाये पढे है पत्रकारों को बदनाम कर रहे हैं
भ्रष्टाचार में आकंठ रुप से डूबा व्यक्ति भी हमें सीख देगा पत्रकार भष्ट हो गये है गलत कार्य कर रहे हैं। आज दुकानों को घेरा जा रहा है नेता संरक्षण दिये है बदनाम पत्रकार हो रहे हैं और लोग उन्हें पत्रकार बता कर बचाने पहुंच जाते हैं। पत्रकारों की बदनामी की जड तक पहुंचने का संपादक ने प्रयास किया पत्रकारों ने उनका समर्थन किया कुछ हमारे लोग भी वह गये हैं क्या वह भी अपराधी को प्रेस कार्ड बनाकर दे देते हैं वह खबर लिखना नही जानता
जिन्होंने अवैध कार्य करने वालों को भी पत्रकार बना दिया वह
पत्रकारिता की आड़ में अवैध कार्य में संलिप्त है या लोगों के
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप, दिनेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश सोलंकी, उमाकांत तिवारी, सुनील यादव, एपी चौहान, काजल सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, संयुक्त सचिव मोहसिन मलिक, वीरेंद्र सिंह गहलौत, प्रदीप वर्मा, संदीप दीक्षित, शुभ मिश्रा, शाहिल मोहसिन, राजेश गुप्ता, ज्ञानेश कुमार, रामप्रसाद माथुर, जय प्रकाश वर्मा अखिल भारतीय किसान यूनियन के अखिल संघर्षी, तारिक अहमद आरबी गुप्ता मौहम्मद अशरफ, मोहित यादव दिलीप सक्सेना अंटू मिश्रा दिनेश चंद्र शर्मा, चंल लोधी प्रवीन पाठक एस पी शुक्ला अंकित कुमार सिंह शिवम सोलंकी अमित माथुर जी अशरफ हुसैन मानव कुमार दीपक कुमार सिंह रामप्रसाद राजीव मिश्रा पंकज गुप्ता आशीष राज सहित भारी संख्या में जनपद एवं वाहर के पत्रकार गणों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में संयुक्त प्रेस क्लब के महामंत्री प्रमोद लोधी आरबी गुप्ता संदीप शर्मा मोहसिन मलिक प्रदीप वर्मा रजनीश जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पथारे सभी अतिथियों को अतिथियों ने अंगवस्त्र व कलम आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।









