WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकारों के साथ प्रतिवर्ष धूम – धाम से सामाजिक चेतनामंच मनाएगा हिन्दी पत्रकारिता दिवस

पत्रकारों के साथ प्रतिवर्ष धूम – धाम से सामाजिक चेतनामंच मनाएगा हिन्दी पत्रकारिता दिवस। एटा 30 मई आर्य वाटिका महा रेहरा रोड एटा पर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में राजू आर्या के संयोजन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अरुण दीक्षित,वरिष्ठ भाजपा नेता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप्रज्वलित कर माल्यार्पण कर फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत,अधिवक्ता पंकज उपाध्याय,पत्रकार उमाकांत चतुर्वेदी ,के साथ किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान के द्वारा तथा संचालन विशन पाल सिंह चौहान द्वारा किया गया,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए अरुण दीक्षित ने कहा कि आज के समय में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करना कठिन कार्य होगया है,परन्तु फिरभी हमे अपने दायित्व का पालन ईमानदारी से करना चाहिए क्यों कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है,और जो आईना हम समाज को दिखाते हैं,उसपर यकीन कर जनता अपना रुख बनाती है,श्री दीक्षित ने कहा में मानता हूं,की आज पत्रकार साथियों के आगे गहन समस्याएं है,जिन में में और मेरा संगठन पूर्ण रूप से आप लोगों के साथ है,श्री दीक्षित ने घोषणा की कि आपलोगों के साथ प्रतिवर्ष मेरा संगठन अपने संसाधनों से धूम – धाम से हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया करेगा ,जिसके लिए अतिशीघ्र आपलोगों से विचार विमर्श कर पत्रकार बंधुओं की एक आयोजन कमेटी गठित की जाएगी,इस अवसर पर श्रीमती राजकुमारी वार्ष्णेय,अधिवक्ता कुमारी राखी,राकेश कश्यप,महेश सोलंकी,अमोल श्रीवास्तव, प्रवीन पाठक,अमित माथुर,मदन गोपाल शर्मा अनुज मिश्रा, प्रवीन भारद्वाज,कौशल प्रताप सिंह,देवेंद्र लोधी,शिवस्वरूप वर्मा,सर्वर हुसैन,पंकज गुप्ता,अरुणेश कुमार सिंह,राजीव मिश्रा,सुनील दीक्षित,रणवीर गुप्ता आदि पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे,राजू आर्या द्वारा,सभी उपस्थित जनों का फूल माला पहना कर एवं डायरी,कलम,फाइल भेट कर स्वागत किया

Leave a Comment