WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रांग साइड चलने वालों को रोककर यातायात नियमों का कराया गया पालन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के पास चला यातायात जागरूकता अभियान

चोपन/सोनभद्र। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चोपन स्थित गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने किया। इस दौरान यातायात पुलिस की टीम ने सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया।अभियान के दौरान विशेष रूप से रांग साइड से वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि रांग साइड वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के महत्व को समझाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को विभिन्न यातायात संबंधी संदेश लिखे हुए सांकेतिक बोर्ड प्रदान किए गए। इसके बाद चालकों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही सड़क पर वाहन खड़ा न करने, वैध नंबर प्लेट लगाने एवं यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। यदि सभी लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। वहीं यातायात सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने कहा कि जागरूकता ही दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है और यातायात पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे। यातायात पुलिस ने सभी से सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment