WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भाजपा राज में भय, भ्रष्टाचार और पेपर लीक से जनता परेशान” — दीपक भाटी चोटीवाला, रिपोर्ट सुनील गुप्ता

“भाजपा राज में भय, भ्रष्टाचार और पेपर लीक से जनता परेशान” — दीपक भाटी चोटीवाला

 

ग्रेटर नोएडा के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

 

दीपक भाटी चोटीवाला ने आरोप लगाया कि NEET समेत कई बड़ी परीक्षाओं के लगातार रद्द होने और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं और छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

 

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष और आम जनता की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया। साथ ही भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल्द ही राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।

 

रिपोर्ट — सुनील कुमार गुप्ता (गौतम बुद्ध नगर)

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष