WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक कुल्हाड़ी बरामद, रिपोर्ट दयानन्द यादव

 

 

*एटा– थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा ग्राम नयाबांस में दो पक्षों के मध्य आपसी रंजिश के कारण हुए झगड़े, मारपीट तथा फायरिंग के मामले से सम्बन्धित 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक कुल्हाड़ी बरामद।*

 

*घटना का विवरण–*

दिनांक 28.05.26 को थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नयाबांस में दो पक्षों में आपसी रंजिश के चलते आपस में कहासुनी व मारपीट व उत्तेजित होकर एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल होने पर तथा उसे उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया। इस सम्बन्ध में थाना पिलुआ पर मुअसं0- 70/2026 धारा 191(2)/ 191(3)/190/352/115(2)/351(3)/ 109(1)/126(2) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी–*

थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित 08 अभियुक्तगण 1. जागेश्वर पुत्र राजवीर 2. शिवकुमार पुत्र राजवीर 3. योगेश पुत्र ज्ञान सिंह 4. हरिनन्दन पुत्र ज्ञान सिंह, 5. रामनरेश पुत्र महेन्द्र, 6. विनय कुमार पुत्र रणवीर, 7. प्रवीण पुत्र महेन्द्र, 8. एक नफर अभियुक्ता समस्त निवासीगण ग्राम नयाबांस थाना पिलुआ जनपद एटा को एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तथा एक कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता*

1- जागेश्वर पुत्र राजवीर

2- शिवकुमार पुत्र राजवीर

3- योगेश पुत्र ज्ञान सिंह

4- हरिनन्दन पुत्र ज्ञान सिंह,

5- रामनरेश पुत्र महेन्द्र,

6- विनय कुमार पुत्र रणवीर,

7- प्रवीण पुत्र महेन्द्र,

8- एक नफर अभियुक्ता

समस्त निवासीगण ग्राम नयाबांस थाना पिलुआ जनपद एटा

 

*बरामदगी-*

1- एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस 315 बोर

2- एक कुल्हाड़ी

(घटना में प्रयुक्त )

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1- थानाध्यक्ष श्री संदीप राणा मय टीम

Leave a Comment