जनपद एटा में 29 मई को आयोजित होगा दिव्यांगजनों हेतु मोबाइल कोर्ट, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*जनपद एटा में 29 मई को आयोजित होगा दिव्यांगजनों हेतु मोबाइल कोर्ट*

 

*एटा 28 मई 2026(सू0वि0)।* जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांगजन एवं दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/संस्थाओं को सूचित किया है कि जनपद एटा में दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।

यह मोबाइल कोर्ट सदर तहसील एटा के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वयं उपस्थित होकर दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने समस्त दिव्यांगजन एवं संबंधित स्वैच्छिक संगठनों/संस्थाओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण

Leave a Comment