*एटा- थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत करीब 06 दिन पूर्व हुई टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 64000 रु0 (चौसठ हजार रुपये) बरामद।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 23.05.26 को थाना कोतवाली नगर पर वादिया निवासी ग्राम बछाकर थाना अवागढ़ एटा द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 22.05.26 को वह अपने गाँव से एक कार्यक्रम में ग्राम नगला कदम जा रही थी तभी सुबह करीब 10:00 बजे कचहरी रोड पर दो व्यक्ति मिले और उन्होंने अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उसके कानों से कुंडल तथा एक अंगूठी उतरवाकर मौके से भाग गए। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअस -235/26 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*अनावरण तथा गिरफ्तारी -*
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण में कोतवाली नगर एटा पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1- राजाराम पुत्र मोहनराय निवासी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद 2- अर्जुन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खेरा मौहल्ला थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद 3- गुलाब भाई उर्फ गुलशन पुत्र लालू राघव निवासी शक्ति नगर गंगा रिसोट के पीछे दीपक मेडीकल स्टोर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को 64,000 रुपये सहित दिनांक 28.05.2026 समय 02.30 बजे सैनिक पडाव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1. राजाराम पुत्र मोहनराय निवासी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद
2. अर्जुन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खेरा मौहल्ला थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद
3. गुलाब भाई उर्फ गुलशन पुत्र लालू राघव निवासी शक्ति नगर गंगा रिसोट के पीछे दीपक मेडीकल स्टोर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद।
*बरामदगी–*
1- चौसठ हजार रुपये (मु0अ0सं0 235/26 धारा 318(4),317(2),बीएनएस कोतवाली नगर एटा से सम्बन्धित)।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
*राजाराम पुत्र मोहनराय निवासी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद-*
1- मु0अ0सं0 326/23 धारा 379/411 आईपीसी थाना बछरावा जिला रायवरेली
2- मु0अ0सं0 329/23 धारा 3/4/25 एएक्ट व 307,34 आईपीसी थाना बछरावा जिला राय बरेली
3- मु0अ0सं0 125/23 धारा 380/411 आईपीसी थाना सरेनी जिला रायबरेली
4- मु0अ0सं0 235/26 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस कोतवाली नगर एटा।
*अर्जुन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खेरा मौहल्ला थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद*
1- मु0अ0सं0 235/26 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस कोतवाली नगर एटा
*गुलाब भाई उर्फ गुलशन पुत्र लालू राघव निवासी शक्ति नगर गंगा रिसोट के पीछे दीपक मेडीकल स्टोर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद*
1- मु0अ0सं0 235/26 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस कोतवाली नगर एटा
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह कोतवाली नगर मय टीम
2- उ0नि0 श्री एस0के0 निगम प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम
3- उ0नि0 श्री सुशील कुमार प्रभारी सर्विलांस मय टीम









