ग्रामीण पत्रकार एसो सिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि देश भर में मनी
दिन भर श्रद्धांजलि के दौर और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुए रात्रि में कवि सम्मेलन
नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ( ग्रा प ए)के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि हर साल की तरह 27 मई को मनाई गई। समूचे देश और खास कर उत्तर प्रदेश में इस समय पर कार्य क्रमों की होड़ लगी रही।
राष्ट्रीय स्तर पर 27मई की शाम आठ बजे वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसका संचलन अलीगढ़ से राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता नरेश सक्सेना ने किया।
राष्ट्रीय अद्धयक्षा देवी प्रसाद गुप्ता महासचिव प्रवीण चौहान, उपाद्धयक्ष शंकर देव तिवारी, सचिव प्रवक्ता नरेश सक्सेना और कोषाद्धयक्ष अतुल कपूर ने संस्थापक बाबू बायेश्वर् लाल को याद किया। उन्हे श्रद्धांजलि भी दी।
दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, कर्णाटक , राजस्थान, मध्य प्रदेश , छ्त्तीश गढ, उत्तरा खंड़ के साथ उत्तर प्रदेश में जोर शोर से श्रद्धांजलि सभा और चिकित्सा शिविर आयोजित हुए वहीं कई स्थानों पर कवि सम्मेलन और गोष्ठियाँ भी हुईं।
इस दिन उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में पत्रकारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। और उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर देश के दर्जन भी राज्य की इकाइयां और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 351 तहसीलों में भव्य गोष्ठियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा और प्रोत्साहन देना तथा स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के आदर्शों का प्रसार करना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम सचिव नरेश सक्सेना ने बताया है संस्थापक के पेत्रक स्थल गड़वार बलिया में भी आयोजन हुआ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्मृति शेष बालेश्वर लाल की 39वी पुण्यतिथि 27 मई, बुधवार को शाम चार बजे बालेश्वर लाल मार्ग पोखरा गड़वार पर ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रीनाथ बाबा मंदिर के पीठाधीश्वर कौशलेन्द्र गिरी थे। समारोह की अध्यक्षता गामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता पूर्वांचल के प्रख्यात साहित्यकार एवं हास्य कवि भोला प्रसाद आग्नेय थे। स्वागताध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार थे। समारोह मे पत्रकार, साहित्यकार, कवि, वरिष्ठ प्रशनिक अधिकारी, राजनेता, पूर्व सैनिक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ लोगो ने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विभिन लोंगो को सम्मानित भी किया गया।
बबेरू तहसील इकाई ने मनाया ग्रापाए के संस्थापक की मनाई पुण्यतिथि शत शत नमन एवं भावविहीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बबेरू ग्रापए इकाई ने कस्बे के औगासी रोड स्थिति एक प्रेस कार्यालय मे ग्रापाए के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह कक्षवाह और पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अगुआई मे संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए शत शत नमन एवं भावविहीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह कक्षवाह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए उनका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा वही
पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान करने वाले, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को संगठित कर उन्हें एक मजबूत मंच देने वाले ग्रामीण पत्रकार आज भले ही इस दुनिया मे न हो लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जायेगा इस मौके पर ग्रापाए के सदस्य, अजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, हुकूमचंद्र सेठी, कामता प्रसाद सोनी, मनीष कुमार सिंह,उमेश श्रीवास्तव सहित पत्रकार मौजूद रहे।
बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देकर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती प्रदान की।
अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक, ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा एवं पत्रकारों के पथप्रदर्शक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर उन्हें प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के सभागार में शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
देव बक्श वर्मा जिलाध्यक्ष अयोध्या ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 पुण्यतिथि आज ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देकर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती प्रदान की। पत्रकारिता जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेगा।
सुमित्रानंदन यादव जिला उपाध्यक्ष अयोध्या ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए उनका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।
सुनील कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कहा किग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान करने वाले, पत्रकारों को संगठित कर उन्हें एक मजबूत मंच देने वाले ग्रामीण पत्रकार आज भले ही इस दुनिया मे न हो लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जायेगा।
अवध राम यादव जिला महामंत्री ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं बाबूजी ने ग्रामीण पत्रकारिता को जो मार्गदर्शन दिया है इस मार्ग पर हम लोग चलकर संगठन को आगे बढ़ने का कार्य करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
दयाशंकर मौर्य जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने गांव की आवाज को मुख्यधारा तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया।
कृष्ण सिंगर मिश्र के यस मिश्रा जिला मंत्री ने कहा आज ग्रामीण पत्रकार की जो हैसियत हैं वह बाबू बालेश्वर लाल जी की देन है और आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का झंडा कई प्रांतों में लहरा रहा है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदीप कुमार गुप्ता, रामनाथ शर्मा, हृदय राम मिश्र, डॉ डी एस मौर्य, के यस मिश्रा आदि पत्रकारों ने अपने संगठन के संस्थापक को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अग्रवाल धर्मशाला, खेरागढ़ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित
विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का शुभारंभ
आज बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कैंप का उद्घाटन राजकुमार मंगल अध्यक्ष — अग्रवाल समाज, खेरागढ़एवं श्री दलीप गर्ग जी अध्यक्ष — अग्रसेन सेवा समिति, खेरागढ़ द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
श्री विष्णु सिकरवार जी की उपस्थिति रही।शाम को यहाँ कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।









