WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में “कंस वध अभियान” फेल, राइफलें गरजीं, बंदूकें दहाड़ीं… लेकिन कंस बोला भाई, मैं तो अभी भी सुरक्षित हूं

*एटा में “कंस वध अभियान” फेल, राइफलें गरजीं, बंदूकें दहाड़ीं… लेकिन कंस बोला भाई, मैं तो अभी भी सुरक्षित हूं*

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

एटा। जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र में बीती दिनों ऐसा “ऐतिहासिक युद्ध” छिड़ा कि पूरा इलाका धमाकों से कांप उठा। जनता ने राइफलें और बंदूकें ऐसे दनादन चलाईं मानो महाभारत का नया पार्ट रिलीज हो गया हो। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट ये रहा कि जिस “कंस वध मिशन” के लिए इतनी भारी फायरिंग हुई — कंस महाराज का बाल तक बांका नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि कई घरों में लोग समझ बैठे कि शायद बॉर्डर शिफ्ट होकर जलेसर आ गया है। लेकिन घर से बाहर हालात देखे गए तो कंस भाई साहब पूरे आराम से घूमते मिले।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए।

फिलहाल इलाके में “कंस वध अभियान” जारी बताया जा रहा है।

*अंतिम अपील*

यदि आपको कहीं कंस दिखाई दे तो कृपया तुरंत जलेसर सूचना केंद्र पर संपर्क करें। राइफल-बंदूक दल पूरी तैयारी के साथ इंतजार कर रहा है… हालांकि कंस की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं, क्योंकि पिछली बार भी वह आराम से बच निकला था।

 

*नोट:* यह समाचार पूर्णतः हास्य और मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया इसे गंभीरता से न लें। फ़िलहाल गाँव कुसवा का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

@⁨all⁩ @⁨~Shwetabh Pandey⁩ @⁨~Gyanendra Pratap Singh⁩ @⁨+91 63979 48968⁩

Leave a Comment