WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मथुरा में स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

मथुरा में स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

– सभी तहसीलों में संस्थापक जी को किए श्रद्धासुमन अर्पित

मथुरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र मथुरा की बैठक कस्बा टैटीगांव स्थित संरक्षक कृष्णकुमार गुप्ता के शोरूम पर सोमवार को जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि हैं। वही मांट तहसील अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि आज स्वर्गीय बालेश्वर लाल के विचारों को याद करने का दिन है। उनके द्वारा बनाए गए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को आगे बढ़ाकर मजबूती प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि संगठन के ऊर्जावान साथी अपनी ऊर्जा का प्रयोग कर संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य करें। जिला संघटन मंत्री अभय गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक जिम्मेदार व पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का संगठन है। जिसकी नींव स्व. बाबू बालेश्वर लाल ने डाली थी। उनके सपनों को साकार करना ही हमारी जिम्मेदारी है। महामंत्री तेजवीर सिंह ने स्व. बालेश्वर लाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पूर्व उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला पत्रकार किशन वर्मा सहित काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

महावन तहसील के कस्बा राया में तहसील अध्यक्ष पंकज गुप्ता ,मनोज शर्मा, अमित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, इखलाख कुरैशी,मनोज गुप्ता सहित पत्रकार साथी मौजूद रहें।

 

बोक्स———-

बाबू बालेश्वरलाल की 39वीं पुण्यतिथि पर फरह में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

फरह(मथुरा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर कस्बा फरह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से कस्बे के वनखण्डी महादेव मन्दिर पर से शिविर का प्रारम्भ हुआ। शिविर में सैकडों महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को परामर्श देकर निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा सहजता से उपलब्ध कराना इसका शिविर का प्रमुख उद्देश्य था। शिविर में सीएचसी फरह के डा0 शिवकुमार, डा0 एहतेश्याम अनवर ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही एलटी पंकज और वार्ड बॉय भूरीसिंह द्वारा पर्चे पर दवायें वितरित की गई। इस दौरान मरीजों के ब्लडप्रेशर की जांच भी की गई। सूर्या फाउन्डेशन के आदर्श मिश्रा द्वारा सभी डाक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बोलते हुये सदर तहसील अध्यक्ष अनुज सिंघल ने कहा ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट करके उनकी समस्याओं के निदान के लिये बाबू बालेश्वर जी ने इस संगठन की स्थापना की थी आज हम उनकी 39 वीं पुण्यतिथि मना रहे हैं। जिला मंत्री मिथलेश उर्फ पप्पू चौधरी ने बताया कि यह सेवा कार्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया।

समिति के कोषाध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के संगठन के लिये दिये गये योगदान के लिये ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन हमेशा आभारी रहेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जगमोहन, महामंत्री सतीशचन्द, संगठन मंत्री सुमित अग्रवाल और मंत्री श्रीओम बघेल के साथ सदर तहसील कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment