आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।*

——————————-

आज दिनांक 26.05.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सकीट सर्किल के तीनों थानों के पुलिस बल सहित थाना सकीट क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गयी साथ ही थाना मलावन एवं थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी तरह की अपवाह भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी मलावन श्री राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रिजोर श्री प्रदीप कुमार एवं थानाध्यक्ष सकीट श्री विदेश राठी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Comment