रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन/ सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। 
प्रथम कार्यवाही- थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.05.2026 को समय लगभग 23:20 बजे सिन्दुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क स्कूल तिराहा, बहद ग्राम सिन्दुरिया थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त गोविन्द गुप्ता पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे एक सफेद प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
द्वितीय कार्यवाही- थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 26.05.2026 को समय लगभग 00:15 बजे फासिल्स पार्क रोड मारकुण्डी टोला अवई, बहद ग्राम अवई थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम खैरटिया (डीह बाबा) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. गोविन्द गुप्ता पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।
2. बृजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम खैरटिया (डीह बाबा) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण –
* कुल 02 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा
* 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (चेचिस नं0- MD2B68BX4TPM23072)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादवथाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 सन्तोष यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5. का0 राहुल यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
6. का0 बृजेश कनौजिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 शिवप्रताप यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।









