*एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 -215/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट* से संबंधित अभियुक्त फैजुल पुत्र अकील निवासी ग्राम रैजुआ थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1. फैजुल पुत्र अकील निवासी ग्राम रैजुआ थाना जलेसर जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री राजीव पंवार
2. का0 सतीश चौधरी।









