WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित किया गया समर कैंम, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा- वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित किया गया समर कैंम।*

==========================

दिनांक 26.05.2026 को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में पुलिस परिवारजनों के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया। समर कैंप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा अवकाश अवधि का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना रहा।

 

*कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. एवं वामा सारथी अध्यक्षा डॉ0 प्रगति द्वारा संयुक्त रूप से वामा सारथी से जुड़ी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। समर कैम्प में पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कैम्प के दौरान बच्चों के लिए बुक फेयर, चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद, योग, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।*

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वामा सारथी द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस परिवारों के मध्य आपसी समन्वय एवं पारिवारिक वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई तथा बच्चों के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी कराए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Leave a Comment