WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता द्वारा लगातार अभियान चलाया, रिपोर्ट जी आर भारद्वाज

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश,जी आर भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार।झंडूता उपमंडल में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में देर रात पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तुगड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना झंडूता की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर रवाना थी। इसी दौरान तुगड़ी के पास पुलिस को दो ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में खनन सामग्री ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को रोककर जांच की तो उनमें खनन सामग्री भरी हुई पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी झंडूता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। देर रात कल दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है और आगामी कार्रवाई जारी है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन से नदी-नालों और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की सख्ती बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment