WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संयुक्त टीम ने तीन वाहन पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में कराया सुपुर्द, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई निरन्तर जारी*

*संयुक्त टीम ने तीन वाहन पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में कराया सुपुर्द*

एटा, 25 मई (सू0वि0)

शासन की मंशानुसार तथा जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र में राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को पकड़ा गया।

प्रभारी उपजिलाधिकारी जलेसर राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में इसौली चौराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर तथा ओवरलोड ईंट से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। टीम द्वारा तीनों वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार माथुर, थानाध्यक्ष अ वागढ़ अखिलेश दीक्षित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment