WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कोतवाली नगर पर ईद उल अजहा के दृष्टिगत की गई पीस कमेटी की मीटिंग , रिपोर्ट रामा मिश्रा

कोतवाली नगर पर ईद उल अजहा के दृष्टिगत की गई पीस कमेटी की मीटिंग

———————————-

एटा! आज सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं ईद उल अजहा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। सभी संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में सम्मिलित हुए। सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। संवेदनलशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं लोगों से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई विवाद की स्थिति हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह गुर्जर, पुलिस चौकी पटियाली गेट इंचार्ज / उपनिरीक्षक मोहित शर्मा, सभासद प्रतिनिधि /पत्रकार मोहम्मद वारिश , सभासद कफील अहमद , गट्टू मियां पूर्व सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे !

Leave a Comment