विहिप ने की सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न करने की अपील , रिपोर्ट अरविन्द चौहान

विहिप ने की सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न करने की अपील

————————————-

एटा । विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ति नगर पर किया गया । बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में बकरीद पर खुले मे कुर्बानी न करने की अपील की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अरविंद चौहान ने कहा कि जिसका जो त्योहार है वह अपना खुशी से मनाये किसी को कोई आपत्ति नहीं , लेकिन कुर्बानी सार्वजनिक खुले में न करे । जब कि मुख्यमंत्री के भी स्पष्ट आदेश है कि बकरीद पर खुले मे कुर्बानी न की जाये तथा जनपद में मुख्यमंत्री के आदेश का जिला प्रशासन कडाई से पालन करायें।

बैठक में,मुकेश राठौर,अतुल कुमार, आक्रोश सिंह,मोहित यादव,हर्ष राठौर,जितेन्द्र कुमार,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment