WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एडीजी यातायात के अनुपालन मे टोल प्लाजा पर चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव विशेष चेकिंग अभियान , रिपोर्ट दयानन्द यादव

एडीजी यातायात के अनुपालन मे टोल प्लाजा पर चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव विशेष चेकिंग अभियान

————————————-

( नियमों का पालन न करने वाले 29 चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही )

 

एटा! गत दिवस अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह द्वारा “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई अनिल कुमार वर्मा के साथ-साथ थाना मलावन के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा जनपद की सीमा में स्थित मलावन टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान रात्रि 08 बजे से 11 बजे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान 12 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए, 15 प्रेशर हॉर्न, 01 हूटर तथा 01 मोडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।

अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Comment