WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा

*एटा में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा*

*=========================*

*इसौली चौराहे पर संयुक्त कार्रवाई में मिट्टी व ओवरलोड ईंट से भरे तीन ट्रैक्टर पकड़े, देर शाम चला सख्त अभियान*

*=========================*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

एटा। 24 मई, जनपद एटा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। रविवार देर शाम इसौली चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध परिवहन करते हुए मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर तथा ओवरलोड ईंट से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ लिया गया।

संयुक्त टीम की इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर वाहनों की जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर तीनों वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं राजस्व हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही सख्ती से क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।

@⁨all⁩

Leave a Comment