चोपन पुलिस बनाम रेलवे पुलिस मैच में चोपन पुलिस की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र रेलवे ग्राउंड में आयोजित फोर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में चोपन पुलिस और रेलवे पुलिस टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चोपन पुलिस की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन चोपन की खेल शाखा द्वारा आयोजित फोर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चोपन पुलिस और रेलवे पुलिस टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में चोपन पुलिस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रेलवे ग्राउंड चोपन में आयोजित इस मुकाबले में मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली रहे जबकि विशिष्ट अतिथि चीफ टीएलसी वी .के. डी द्विवेदी उपस्थित रहे। मैंच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया गया जिसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान में उतरकर खेल का शुभारंभ किया आयोजन समिति की इस पहल की खिलाड़ियों ,दर्शक और अतिथियों ने प्रशंसा की। इस मुकाबले में रेलवे पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे पुलिस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 58 रन की चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोपन पुलिस की टीम ने जीत के लिए भरसक प्रयास किया जहां टीम के कप्तान थाना प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा की सुझबुझ से 58 रन के लक्ष्य को 9 ओवर में ही पूरा कर लिया और अगले चरण में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। मैच के शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर गुरमा चौकी इंचार्ज अतुल पटेल,डी.डी न्यूज़ जिला संवाददाता सुनील तिवारी, समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, अधिवक्ता अमित सिंह,मनोज चौबे,एससी/ एसटी सचिव मनीष कुमार ,सी एण्ड.डब्लू इंचार्ज डी .एन.महतो, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महफूज़ आरीफ, दिनेश जैन, हेल्थ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह यादव ,बृजभान ,विनीत शर्मा ,सोनू, विजय विश्वकर्मा जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी कमेंटेटर साकिब खान ने सफल संचालन किया। अंपायर की भूमिका में सुजित यादव,और पप्पू रहे जबकि स्कोर की सोनू ने भूमिका निभाई।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment