WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, दो साथी पुलिसकर्मी घायल

*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, दो साथी पुलिसकर्मी घायल*

 

फ़िरोज़ाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर इदरई गांव के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

 

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मृतक सिपाही की पहचान गाजियाबाद निवासी रितिक के रूप में हुई है, जो थाना शिकोहाबाद में तैनात था। बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

 

पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।.. ब्यूरो चीफ डॉक्टर राहुल शर्मा फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन

Leave a Comment