WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा क्लब में ‘मे क्वीन बॉल 2026’ का भव्य आयोजन: 59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत बनीं ‘क्लब क्वीन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा क्लब में ‘मे क्वीन बॉल 2026’ का भव्य आयोजन: 59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत बनीं ‘क्लब क्वीन*

 

​आगरा। आगरा क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता “मे क्वीन बॉल 2026” का शनिवार रात शानदार समापन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में शहर की प्रतिभागियों ने अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता का अद्भुत प्रदर्शन किया। 59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत ने ‘क्लब क्वीन’ का ताज पहनकर महिला सशक्तिकरण और ‘नेवर गिव अप’ का संदेश दिया। अर्शप्रीत कौर ‘क्लब प्रिंसेस’ (फर्स्ट रनर अप) और डॉ. निधि रावत ‘क्लब शहज़ादी’ (सेकंड रनर अप) चुनी गईं। दिल्ली की मॉडल्स के रैंप वॉक और ‘एवोल्यूशन डांस ग्रुप’ की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​क्लब की फर्स्ट लेडी श्रीमती सीमा प्रताप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम का निर्देशन फिल्म निर्देशक सूरज तिवारी द्वारा किया गया। मानद सचिव पं. राहुल के. पालीवाल ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाना था। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों और क्लब सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष