WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह सेंट्रल जेल में डीसी-एसपी के नेतृत्व में बड़ी छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

गिरिडीह सेंट्रल जेल में डीसी-एसपी के नेतृत्व में बड़ी छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

 

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह

 

 

गिरिडीह केंद्रीय कारा में बीती देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया। छापेमारी के दौरान जेल के एक-एक वार्ड की गहन तलाशी ली गई।

जानकारी के अनुसार पुरुष बंदियों के सभी पांच ब्लॉक के करीब 20 वार्डों के साथ महिला वार्ड की भी सघन जांच की गई। इस दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की गतिविधियों तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

छापेमारी अभियान में जिले के लगभग 45 वरीय अधिकारी और डेढ़ सौ से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान के दौरान जेल के भीतर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

अभियान में डीसी और एसपी के अलावा एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष