WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नटराज चौक से हाई स्कूल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों के हंगामे के बाद लौटी निगम टीम

नटराज चौक से हाई स्कूल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों के हंगामे के बाद लौटी निगम टीम

 

उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को नटराज चौक से हाई स्कूल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उन दुकानों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें पूर्व में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन दुकानदारों द्वारा फिर से तोड़ी गई दुकानों पर निर्माण कार्य किया जा रहा था।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ते हुए क्षेत्र को दोबारा अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध और हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।

अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक हसदा, दंडाधिकारी विनोद सिंह, नगर निगम कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष