टूटी हुई पाइप लाइन की हो गई मरम्मत, जल भराव से क्षेत्रीय आम जनता को मिली निजात

*अधिशासी अधिकारी रवींद्र सिंह ने लापरवाह कर्मचारियों को लगाई फटकार*

 

*टूटी हुई पाइप लाइन की हो गई मरम्मत, जल भराव से क्षेत्रीय आम जनता को मिली निजात*

 

*क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मतीकरण का क्षेत्र की आम जनता कर रही इंतजार*

 

*युग जागरण*

*आकाश कुमार*

 

फतेहपुर। जनपद की तेजतर्रार जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत करने व सड़क के मरम्मतीकरण करने के निर्देश दिए है। मालूम रहे कि शहर के पटेल नगर से पत्थरकटा जाने वाले सिविल लाइन मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। हालांकि टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत कर जलभराव की समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया गया है, लेकिन सड़क को दोबारा दुरुस्त न किए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि नई पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद विगत कई महीनों से सड़क क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यह सड़क आवागमन के लिए खतरनाक बनती जा रही है। दिनभर उड़ने वाली धूल और मिट्टी से आसपास के लोग भी परेशान हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव से राहत मिलने के बावजूद टूटी और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही की जानकारी नहीं थी जानकारी मिलते ही ईओ रवींद्र कुमार ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई है जिसके बाद टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत कर दी गई है स्थानीय लोगों को जलभराव से निजात तो मिल गई किन्तु सड़क की मरम्मतीकरण कर सड़क को चलने योग्य कब बनाया जाएगा स्थानीय लोग इसकी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Comment