नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर

हरदोई/अतरौली

 

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर|

 

थाना अतरौली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है।

 

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवाडीह गोइंधा विम थाना अतरौली जनपद हरदोई की रहने वाली काजल पुत्री गुड्डू ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते 26 अप्रैल 2026 को समय करीब रात्रि 9:00 बजे उनकी नाबालिग बहन उम्र करीब 14 वर्ष को ग्राम बिक्रमपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुुर का रहने वाला आरोपी सतीश कुमार पुत्र अज्ञात सिंह बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार नाबालिग लड़की घर से अपनी बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई है।

 

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

परिजनों द्वारा 14 मई 2026 को थाना अतरौली में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने और लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन और लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment