प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के वैचारिक पतन का प्रमाण: अजय राय ने खोई मर्यादा, जनता देगी जवाब

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के वैचारिक पतन का प्रमाण: अजय राय ने खोई मर्यादा, जनता देगी जवाब।

 

 

 

महोबा उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा महोबा में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विषय में की गई अभद्र, असंसदीय और अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस के वैचारिक पतन और राजनीतिक कुंठा का परिचायक है।

 

जिस अजय राय के अस्वस्थ होने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं उनके स्वस्थ होने की कामना की थी, आज वही अजय राय महोबा में अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय देते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

 

अजय राय वाराणसी में लगातार चुनाव हार रहे हैं और काशी की जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है। भविष्य में होने वाले चुनावों में भी कांग्रेस और अजय राय को काशी की जनता निश्चित रूप से सबक सिखाएगी।

 

पूर्व में कांग्रेस के तथाकथित युवराज भी अपने कुसंस्कारों और अमर्यादित व्यवहार का परिचय दे चुके हैं। अब कांग्रेस जनसमर्थन खोने के साथ साथ भाषा की मर्यादा भी खो चुकी है।

 

कहावत है, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस की वाणी और व्यवहार इसी स्थिति को चरितार्थ कर रहे हैं।

 

145 करोड़ भारतवासी अपने जननायक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी के अपमान का उत्तर लोकतांत्रिक जनादेश से देंगे। इसके लिए कांग्रेस तैयार रहे।

 

Leave a Comment