WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी, असहनीय धूप के चलते जनगणना कार्य स्थगित किया जाए यूटा ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भीषण गर्मी, असहनीय धूप के चलते जनगणना कार्य स्थगित किया जाए यूटा ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन*

 

आगरा। प्रदेश में भयंकर गर्मी, असहनीय धूप का प्रकोप है, मौसम विभाग हीट वेव (लू) की चेतावनी का मैसेज प्रसारित कर रहा है वहीं प्रशासन आम लोगों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है ऐसे में लाखों शिक्षक जनगणना का थैला लेकर भरी दोपहरी में घर घर की कुंडी बजाने को मजबूर हैं। शिक्षक संगठन- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष के.के.शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जनगणना का कार्य माह मई व जून में स्थगित रखने की माँग को लेकर आज मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला को दिया। वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने जनगणना निदेशक को पत्र भेजकर जनगणना कार्य जून माह तक के लिए स्थगित रखने की माँग की। पदाधिकारियों का कहना था कि शिक्षकों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है। वर्ष 2021 में कोरोना काल में पंचायत चुनाव फिर मतगणना कार्य नहीं रोका गया जिसके चलते करीब तीन हजार शिक्षक-कर्मचारी शहीद हो गए, वो दर्द बेसिक शिक्षा परिवार अभी तक भुला नहीं पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मौसम की हालत यही रही और जनगणना कार्य नहीं रोका गया तो कार्य बहिष्कार का भी निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में यूटा के जिलाध्यक्ष के.के.शर्मा, जिला महामंत्री राजीव वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चाहर, संयुक्त महामंत्री आनंद शर्मा, विजय कुमार,अवधेश भारद्वाज,संजीव शर्मा, माइटी अबरोल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment