पी0आर0वी0 कर्मचारियों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट बी के दीक्षित

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में यूपी-112 जिला नियंत्रण कक्ष एवं पी0आर0वी0 कर्मचारियों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

Oplus_131072

 

आज दिनांक 21.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में यूपी-112 जिला नियंत्रण कक्ष एवं पीआरवी कर्मियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पीआरवी कर्मियों को इवेंट प्राप्त होने पर तत्काल रवाना होने एवं घटनास्थल पर न्यूनतम समय में पहुंचने, रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इवेंट क्लोज करने तथा एटीआर भरने के समय को भी न्यूनतम रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पीआरवी कर्मियों को इवेंट प्राप्त होने पर न्यूनतम समय में नजदीकी रास्ते का इस्तेमाल कर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच आपातकालीन स्थितियों में आमजन को त्वरित सहायता प्रदान करने, चोटिल व्यक्तियों को पीआरवी वाहन में रखे मेडिकल किट से प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

साथ ही आर0ओ0आई0पी0 को 24 घंटे लगातार सक्रिय रहने तथा इवेंट असाइन करते समय घटनास्थल या पीड़ित द्वारा बताए गए स्थान पर सबसे नजदीकी पी0आर0वी0 को इवेंट अटेंड करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

सभी कर्मियों की दक्षता हेतु तीन अलग-अलग वीडियो दिखाकर UP 112 कार्यप्रणाली के संबंध में ब्रीफ किया गया। UP 112 प्रभारी को प्रत्येक कर्मी की कार्य दक्षता जैसे घटनास्थल पर पहुंचने, ए0टी0आर0 भरने आदि को चेक करने तथा कर्तव्य पालन के दौरान शिथिलता बरतने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

*इस अवसर पर प्रभारी UP 112 श्री मिराज अली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

Leave a Comment