WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाल विवाह रुकवाया, नाबालिग संरक्षण में

*बाल विवाह रुकवाया, नाबालिग संरक्षण में*

*सोनभद्र, 21 मई*

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

जुगैल /सोनभद्र/ग्राम गोठानी, थाना जुगैल क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से एक बाल विवाह रुक गया। कंट्रोल रूम 1098 पर सूचना मिली थी कि गांव में नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है।

सूचना पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया व अंशु गिरी की टीम गठित कर मौके पर भेजा। कार्रवाई में थाना जुगैल पुलिस का सहयोग लिया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका के आयु संबंधी दस्तावेज जांचे। दस्तावेजों से नाबालिग होने की पुष्टि होते ही टीम व पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया। बालिका को संरक्षण में लेकर थाना जुगैल में GD दर्ज की गई।

बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। CWC द्वारा उसके पुनर्वास, शिक्षा व काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी।

 

परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने दोहराया कि बाल विवाह पर जीरो टॉलरेंस है। लोगों से अपील की गई है कि सूचना 1098 पर दें।

Leave a Comment