WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ.रघुनंदन, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ.रघुनंदन

कारागार सुधार के क्षेत्र में कर रहे हैं 20 वर्षों से कम
11 जून को गोवा में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत करेंगे सम्मानित

एटा 20 May – कारगर सुधारो के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से अभूतपुर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कारागार सुधारक डॉ.प्रदीप रघुनंदन को ग्लोबल आइकन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 11 जून 2026 को गोवा के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत डॉ. रघुनंदन के कारागार सुधारो अभियान के लिए उन्हें ग्लोबल आइकन अवार्ड से विभूषित करेंगे। टीम ग्लोबल आइकॉन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न सर्च अभियान के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन का नाम चयनित किया गया l पूर्व में उन्हें राष्ट्रपति महोदय के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें जेल सुधारो के क्षेत्र में दर्जनों राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रदेश लेवल के पुरस्कार मिल चुके हैं।
यहां यह बताते चलें कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन ने वर्ष 2006 में जनपद कारागार एटा से जेल विद्यालय के रूप में कारागार सुधार अभियान की शुरुआत की थी l इसके बाद जेल ओलंपियाड, बंधिया के बीच रचनात्मक लेखन, कारागार रेडियो, योग एवं विभिन्न मेडिटेशन कार्यक्रमों के द्वारा बनियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने आदि विभिन्न अभियानों के कारण उन्हें जेल विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा उत्तर प्रदेश की समस्त जिलों में बंधिया के कल्याण हेतु सुधाआत्मक अभियान चलाए जाने के लिए हेतु कारागार महानिदेशक की ओर से अधिकृत किया गया।
डॉ प्रदीप रघुनंदन को ग्लोबल आइकन अवार्ड के लिए चयनित होने पर जिले की साहित्यिक संस्थाएं ,सामाजिक संस्थाएं सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पूर्व प्राचार्य डॉ राकेश मधुकर, साहित्यकार डॉ राकेश सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद्र शर्मा, महामंत्री एडवोकेट गिरीश चंद्र शर्मा, एडवोकेट लोकेंद्र मिश्रा, एडवोकेट बार के वर्तमान महामंत्री राजीव शर्मा, पूर्व ब्लैक प्रमुख रजनीकांत शर्मा, अर्श गुरुकुल के प्राचार्य वागीश आचार्य, पर्यावरण कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र रावत,संजीव यादव, अमित स्वरूप सक्सेना, जितेंद्र स्वरूप, मेधाव्रत शास्त्री सहित जनपद के प्रबुद्ध एवं सुदी जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment