WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नेहरू चिल्ड्रेन हाईस्कूल बदावाला अमरोहा. में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

*नेहरू चिल्ड्रेन हाईस्कूल बदावाला अमरोहा. में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

अमरोहा, 18 मई 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के तत्वावधान एवं डीएलएसए सचिव/न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार व्यास जी के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन PLV श्री जयदेव सिहँ द्धारा किया गया तथा सभी का परिचय कराया गया व शिविर का उदेश्य के बारे मै जानकारी दी गयी

शिविर में वक्ता के रूप में उपस्थित श्री महेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सेवाओं, विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों, विजन एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित विशेष लोक अदालत (21–23 अगस्त 2026) के संबंध में जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महेश सिंह द्वारा साइबर क्राइम, मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विवाह कैसे होता है एवं उससे जुड़े कानूनी और सामाजिक पहलुओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहने के लिए जागरूक किया।

शिविर मै वक्ता श्री कुलदीप कुमार ने RTE, RTI, तथा सरकार द्धारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रबंधक श्री नानक चंद, प्रधानाचार्य सोनू कुमार, स्टाफ सदस्य कुलदीप कुमार, जयदेव सिंह, महेश सिंह एवं राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Comment