जयपुर जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर कई बार पलटी,लगी आग,आग लगने से धू धू कर जली,हुई खाक, बाल बाल बचे दोस्त

जयपुर जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर कई बार पलटी,लगी आग,आग लगने से धू धू कर जली,हुई खाक, बाल बाल बचे दोस्त।

 

 

 

फरह। आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट गांव के पास ग्वालियर बायपास पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार चालक घायल हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कार का शीशा टूटने से दोनों लोग बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

छिबरामऊ से जयपुर जा रही कार आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट गांव के निकट ग्वालियर बायपास पर भीषण हादसे का शिकार हो गई।

 

थाना छिबरामऊ क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी निवासी नीरेश पुत्र अनार सिंह अपने साथी पंकज पुत्र अशोक के साथ कार से जयपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्वालियर बायपास के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और उसमें आग लग गई। हादसे में चालक नीरेश घायल हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार का शीशा टूट गया, जिससे नीरेश और पंकज किसी तरह बाहर निकल आए। अगर शीशा न टूटता तो दोनों आग की चपेट में आ सकते थे।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और जलती कार पर पानी डाला, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

 

पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। घायल नीरेश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।

#Mathuranews #वीडियोवायरल #sspmathura #goverdahn #हाइलाइट्स #छाता #बरसाना #सिक्योरिटी #वायरकविधिओं #निजी

Leave a Comment