WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चारागाह भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, कब्जा मुक्त भूमि ब्लॉक प्रशासन को सौंपी गई, रिपोर्ट नितिन तिवारी

जनता दर्शन की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

चारागाह भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, कब्जा मुक्त भूमि ब्लॉक प्रशासन को सौंपी गई

एटा, 19 मई 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के विकास खंड निध्यौली कला के gram हुसैनपुर काकराला में जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा शिकायत प्राप्त होने के उपरांत उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह ने राजस्व टीम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चारागाह भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के उपरांत कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को विकासखंड प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, चारागाह एवं सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आमजन के अधिकारों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Comment