WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

4घण्टे से अधिक चली साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण, अर्ह पांच चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में चिकित्सा सेवाओं को मिली नई मजबूती*

*4घण्टे से अधिक चली साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण, अर्ह पांच चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी*

एटा, 19 मई 2026 (सू0वि0)। जनपद में बेहतर एवं सुलभ चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के क्रम में चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जनपद में चिकित्सा अधिकारियों के आठ रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त 16 आवेदन पत्रों के अनुक्रम में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा विधिवत साक्षात्कार उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया।

लगातार लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चली चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव एवं चिकित्सीय दक्षता का परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा अर्ह पाए गए पांच चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए आज से ही कार्यभार ग्रहण कर अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने हेतु शासन स्तर पर भी लगातार पत्राचार किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र मिलने की संभावना है।

जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जनपद में स्वास्थ्य विभाग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आमजन को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण एवं चयन समिति से संबंधित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment