WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर हुई बैठक  रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर हुई बैठक

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/ सोनभद्र- विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र जिला की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष माननीय विद्या शंकर पांडे की अध्यक्षता में रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन के प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक में 22 मई 2026 से 29 मई 2026 तक के लिए आयोजित बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंडों एवं जिले के पदाधिकारीयों से व्यवस्था की एक-एक बिंदु पर चर्चा किया सभी जिम्मेदार पदाधिकारीयों का आवाह्न किया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिनको जो व्यवस्था दी गई है उसके दायित्व का ठीक प्रकार से निर्वाहन हो जाए इसके लिए 20 मई 2026 से ही कार्यक्रम स्थल पर पूरे कार्यक्रम तक प्रवास करें कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात ही अपने घर को जा सकेंगे।

बैठक में वर्ग के प्रमुख जनार्दन,प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, वर्ग के व्यवस्था प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख , नरेंद्र कुमार विभाग शंकर मंत्री सोनभद्र, जिले के मंत्री हरिशंकर वर्मा जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार पासवान प्रखंड अध्यक्ष कोन, हृदय निवास पांडे प्रखंड संयोजक बजरंग दल कोन, वीरेंद्र गुप्ता प्रखंड मंत्री कोन, श्रवण कुमार , अजय कुमार सिंह, सोनू मोदनवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment