उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जनपदभर में सघन औचक निरीक्षण जारी, रिपोर्ट राम नरेश

*उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जनपदभर में सघन औचक निरीक्षण जा

Oplus_131072

री*

एटा, 19 मई (सू0वि0)

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराए जाने तथा कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आज उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन एवं औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान जिरिसिमी, अचलपुर एवं कासगंज रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण अभियान के अंतर्गत दो उर्वरक एवं सात बीज के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह द्वारा स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, पीओएस मशीन विवरण एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। अभिलेख व्यवस्थित न पाए जाने पर एक उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में कृषकों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी, टैगिंग, ओवररेटिंग अथवा बिना अभिलेख बिक्री जैसी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक अधिनियमों के अंतर्गत कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरकों एवं बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा प्रशासन द्वारा विक्रेताओं की सतत निगरानी की जा रही है। भविष्य में भी औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला सूचना कार्यालय, एटा।

Leave a Comment