समर कैंप के समापन दिवस पर उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया, रिपोर्ट रामा मिश्रा

कासगंज,आज समर कैंप के समापन दिवस पर उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया 13 मई 2026 से 19 मई 2026 तक भारतीय भाषा पर आधारित समर कैंप का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौरथा में किया गया प्रतिदिन की गतिविधि भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ समर कैंप का आनंद लिया नई-नई भाषा सीखने का अवसर मिला की इतनी भीषण गर्मी होने के बाद भी बच्चे किसी भी दिन 1:00 बजे से पहले नहीं गए आज समापन दिवस पर बच्चों की इच्छा अनुसार भोजन की व्यवस्था की गई श्री माँगे सिंह विज्ञान अध्यापक द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से सिखाया गया प्रधान अध्यापक द्वारा बच्चों को पर्यावरण से संबंधित एवं चित्रकला भिन्न भिन्न विषयों पर पर्यायवाची शब्दों के द्वारा सिखाया गया बच्चों से अंताक्षरी द्वारा ग्रुप बनाकर संवाद स्थापित किया गया अंत में समर कैंप का समापन हुआ बच्चों को पुरस्कृत किया गया यह जानकारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार भारद्वाज ने देते हुए बताया

Leave a Comment