WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, क्षेत्र में कोहराम, रिपोर्ट राजेश शर्मा

लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

 

ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, क्षेत्र में कोहराम

 

 

 

लखीमपुर खीरी:थाना ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारी गाड़ी (मैजिक) के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई,इस दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई,मृतकों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं,हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

सुबह 7 बजे हुआ हादसा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 07:00 बजे तहसील धौरहरा के ग्राम अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास मैजिक यूपी 31 एटी 0449 और ट्रक यूपी 14 एचटी 5176 की जोरदार टक्कर हुई,मैजिक में कुल 10 लोग सवार थे और टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

 

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने सभी 10 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल और मोर्चरी हाउस का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की।पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

 

9 मृतकों की हुई शिनाख्त, 1 की पहचान बाकी

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 10 में से 9 मृतकों की शिनाख्त कर ली है, जिनका पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिसके प्रयास जारी हैं,पहचान किए गए मृतकों का विवरण इस प्रकार है,जयवीर सिंह (25 वर्ष) पुत्र पेशकार सिंह, निवासी मनगौढिया,थाना मोतीपुर, बहराइच,पवन कुमार पुत्र संतोष,निवासी रामवचनपुरवा, बहराइच,सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष, निवासी रामवचनपुरवा,बहराइच,अदनान (19 वर्ष) पुत्र वकील, निवासी सिसैया, थाना धौरहरा, खीरी,राजेश गोयल (45 वर्ष) पुत्र मनीलाल गोयल, निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा,बहराइच,सहजराम (35 वर्ष) पुत्र छोटे निषाद, निवासी ग्राम ककरहा, थाना मूर्तिहा, बहराइच,पप्पू (18 वर्ष) पुत्र दूलन गौतम,निवासी देवदत्तपुर, थाना खैरीघाट, बहराइच,गायत्री वैश्य (44 वर्ष) पत्नी रमेश चन्द्र गुप्ता पेशा अध्यापिका, प्रा. वि. रायबोझना, बहराइच), निवासी,विजय लक्ष्मीनगर, सीतापुर,श्रीमती जुलेखा (55 वर्ष) पत्नी स्व. हबीब, निवासी ग्राम पलटूपुरवा, थाना धौरहरा, खीरी, कैलाश वर्मा पुत्र झब्बू उम्र करीब 40 वर्ष जाति वर्मा निवासी अमेठी थाना धौरहरा खीरी मृतक की पहचान हुई है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष