WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा का किया औचक निरीक्षण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा का किया औचक निरीक्षण*

 

 

*एटा 18 मई 2026(सू0वि0)।* उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार एवं तुषारिका सिंह, अपर सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा दिनांक 16.05.2026 को कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा का औचक निरीक्षण किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम, एटा का निरीक्षण किया गया जिसमें उपस्थित वृद्धजनों से उनके स्वास्थ संबंधी, खानपान आदि के बारे में पूछा साथ ही सभी वृद्धजनों को विधिक जानकारी से जागरुकता प्रदान कराने के साथ ही उनके अधिकरों के बारे बताया एवं वृद्धजनों पर हो रहे शोषण के बारे में भी जागरुक किया तथा वृद्धजन से सम्बन्धित तीन नये कानूनों के बारे में विस्तृत बात-चीत की एवं असहाय वरिष्ट लोगों हेतु विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा न्यायालय तक पहुँच के बारे में बताया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी वद्धजनों का स्वास्थ्य सही पाया गया वृद्धजनों की देख-भाल सही तरह से की जा रही है, महिला कक्ष में महिलाओं के पास बिस्तर व चादरें पर्याप्त व साफ-सुथरी पायी गयीं। भीषण गर्मी के प्रकोप से बृद्धजनों को बचाने हेतु आवश्यक उपकरणों का निरीश्रण किया गया, जिसमें कुल 04 कूलर लगे थे जिसमें से 03 कूलर चालू अवस्था में पाये गये तथा विद्धुत नही होने की अवस्था में जनरेटर खराब अवस्था मे पाया गया जो कि 05 साल से खराब है जिस बावत वार्डेन को बाकी एक कूलर व जनरेटर की अव्यवस्थाओं को ठीक कराने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कराना सुनिश्चित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा को ससमय सूचित करें। इन सब गम्भीर मुद्दों पर वार्डेन को निर्देशित किया गया कि वह इन सभी समस्यों का जल्द से जल्द निरस्तारण करायें, जिससे वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा की मिथलेश कुमारी, वार्डन, भण्डार प्रभारी विनीता उपाध्याय एवं कर्मचारीगण, वृद्धजन आदि लोग उपस्थित रहे।

 

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment