WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महा सम्मेलन की तैयारियां तेज: एटा में पत्रकारों और समाजसेवियों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश एटा से निशाकांत शर्मा की खास रिपोर्ट

 

महा सम्मेलन की तैयारियां तेज: एटा में पत्रकारों और समाजसेवियों का होगा सम्मान

 

 

एटा से एक बड़ी खबर आ रही है। महा सम्मेलन को लेकर तैयारियां अब जोर-शोर से चल रही हैं। जिला एटा की पूरी टीम दिन-रात कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

 

इस कार्यक्रम के आयोजक भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सोलंकी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस महा सम्मेलन में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

 

अनिल कुमार सोलंकी का कहना है कि आज के दौर में पत्रकार और समाजसेवी दोनों ही समाज की रीढ़ हैं। लेकिन इनके अधिकार और सुरक्षा को लेकर कई चुनौतियां हैं। इसलिए इस सम्मेलन में पत्रकारों के अधिकार, उनकी समाज सुरक्षा और उनसे जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

कार्यक्रम को लेकर एटा टीम में खासा उत्साह है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। माना जा रहा है कि इस महा सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगें।

Leave a Comment