WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बाह बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार, रिपोर्ट

अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बाह बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन ।।

।न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार ।

बाह। लखनउ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में यूथ बार एसोसिएशन बाह ने उपजिलाधिकारी बाह को सौंपा ज्ञापन ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिना किसी पूर्व सूचना के अधिवक्ताओं के चेम्बरो पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर जमीदोस किये जाने की कार्यवाही का लखनऊ अधिवक्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दिया । लखनऊ में अधिवक्ताओं के 240 चैम्बर बुलडोज़ कर दिए गए जबकि सरकार मात्र 72 चेंबर ध्वस्त करना ही स्वीकार कर रही है ।अधिवक्ताओं द्वारा उनके चैम्बर तोड़े जाने का विरुद्ध किया गया तो पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया । लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेम्बरों को ध्वस्त किया जाना व पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने से आक्रोशित यूथ बार एसोसिएशन बाह के अधिवक्ताओं ने कड़ी निंदा की है ।साथ ही आक्रोशित अधिवक्ताओं ने 1 दिन का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए उपजिलाधिकारी बाह को राज्य पाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए माँग की कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जाँच करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। एड राजेश यादव अध्यक्ष यूथ बार एसोसिएशन बाह,एड सुशील भदौरिया अध्यक्ष संघर्ष समिति , एड अश्विनी कुमार शर्मा उपाध्यक्ष,एड गिर्जेश भदौरिया,एड चंद्रेश यादव के साथ अन्य अधिवक्ताओ ने ज्ञापन सौंपा ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष