WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अंधी संतान और पति के अवैध संबंध बने महिला के लिए काल, 17 साल बाद शादी का हुआ खौफनाक अंत

अंधी संतान और पति के अवैध संबंध बने महिला के लिए काल, 17 साल बाद शादी का हुआ खौफनाक अंत

 

#हरदोई। क्या कोई मां-बाप अपनी ही औलाद के अंधा पैदा होने पर उससे नफरत कर सकते हैं? क्या एक पति दूसरी शादी के लालच में अपनी 17 साल पुरानी शादी का गला घोंट सकता है?

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मामला हरदोई के मल्लावां का है। मल्लावां के श्यामपुर के रहने वाले राजेश अग्निहोत्री ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि साल 2009 में उसने अपनी बेटी मनोरमा की शादी बड़े अरमानों के साथ गोस्वां निवासी स्मृत कुमार से किया था। रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी मनोरमा की कोख से एक बेटा जन्मा जिसका नाम रखा गया ‘शिवास’। मासूम शिवास जन्मजात अंधा था। और बस, यही से उसकी बेटी के साथ प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया, अंधे बच्चे का जन्म उसकी बेटी मनोरमा के लिए काल बन गया। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद सास सुषमा देवी, देवर वैभव और नयनेश. सब के सब उस अंधी संतान और मनोरमा के दुश्मन बन गए।”जुल्म यहीं नहीं रुका! आरोप है कि पति स्मृत कुमार के कई दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध थे। वो दिन-रात फोन पर व्यस्त रहता था। जब मनोरमा ने विरोध किया, तो उसे जानवरों की तरह पीटा गया। पति दूसरी शादी की सनक में अंधा हो चुका था। और फिर… आई वो काली तारीख—4 अप्रैल 2026!”ससुराल वालों ने साजिश रची। मनोरमा को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। जब उसकी लाश हरदोई अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने भांप लिया कि ये सामान्य मौत नहीं है! डॉक्टरों ने शव को भर्ती करने से इनकार कर दिया और मामला पुलिस को सौंप दिया। लेकिन कानून की आंख में धूल झोंकने के लिए, ससुराल वालों ने मायके वालों की गैरमौजूदगी में… चोरी-छिपे मनोरमा का अंतिम संस्कार कर दिया, ताकि सारे सबूत जलकर राख हो जाएं! “एक बूढ़ा बाप सदमे में था, होश खो बैठा था। लेकिन आज वो इंसाफ के लिए मल्लावां कोतवाली के चक्कर काट रहा है…

#swaragininews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #HardoiPolice

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष