WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश जार ईसीआरकेयू ने पूरा किया वादा – मो ज़्याऊद्दीन 

प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश जार

 

ईसीआरकेयू ने पूरा किया वादा – मो ज़्याऊद्दीन

 

एआईआरएफ के प्रयास से खुले पदोन्नति के

नये आयाम – ओ पी शर्मा

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

‌चोपन सोनभद्र रेलवे में प्वाइंट्स मैन के लेवल 5 तक की पदोन्नति के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने बताया है कि अभी तक प्वाइंट्स मैन की नियुक्ति लेवल वन में होती थी और लेवल टू तक ही पदोन्नति चैनल उपलब्ध थे । किन्तु ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रयास से प्वाइंट्स मैन के लिए पदोन्नति के नये आयाम खुल गये हैं। उन्होंने कहा कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अपने केन्द्रीय फेडरेशन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व तले बहुत पहले से ही रेलवे बोर्ड के विभिन्न स्तरों पर प्वाइंट्स मैन के पदोन्नति के नये आयाम खोलने की लड़ाई लड़ रहा था। इसके परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड की बैठकों में जोरदार आवाज उठाया गया जिससे प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के लिए एक संयुक्त कमिटी का गठन किया गया जिसने प्वाइंट्स मैन को लेवल पांच तक पदोन्नति उपलब्ध कराने की अनुशंसा की । इतना ही नहीं, इस प्रक्रिया पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ के लिए एआईआरएफ ने वित्त मंत्रालय तक अपनी बात रखी और अंततः वित्तीय सहमति प्राप्त कर रेलवे बोर्ड ने 14 मई को आदेश संख्या 39/2026 जारी कर दिया। मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि ईसीआरकेयू ने प्वाइंट्स मैन के पदोन्नति चैनल उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा किया।

उक्त मामले में एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने बताया कि पहले प्वाइंट्स मैन के लिए केवल दो लेवल ही पदोन्नति चैनल थे जिसे उक्त आदेश के तहत बढ़ाकर लेवल पांच तक कर दिया गया है। साथ ही, प्रत्येक लेवल में प्वाइंट्स मैन की प्रतिशतता में भी संशोधन किया गया है ताकि वरीय कर्मचारियों को सीधे लेवल पांच और उनसे जूनियर को लेवल चार में पदोन्नति मिल जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह पदोन्नति दिनांक 03.04.2026 से लागू करते हुए वेतन निर्धारण किया जाएगा।

ईसीआरकेयू चोपन वन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इस आदेश के तहत लेवल पांच में 4.54 प्रतिशत , लेवल चार में 13.63 प्रतिशत, लेवल टू में 27.27 प्रतिशत और लेवल वन में 54.55 प्रतिशत के दायरे में प्वाइंट्स मैन लाभान्वित होंगे। वर्षों से लंबित इस मामले के समाधान से प्वाइंट्स मैन कैटेगरी ने खुशी जताई है और ईसीआरकेयू एवं एआईआरएफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment