WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा: राजकीय मॉडल स्कूल इसौली में नीलगाय मरी, बदबू से छात्र छात्राएं परेशान, रिपोर्ट राम नरेश सिंह

*एटा: राजकीय मॉडल स्कूल इसौली में नीलगाय मरी, बदबू से छात्र छात्राएं परेशान।*

 

जलेसर/एटा:

 

जनपद एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत इसौली जलेसर मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में पिछले कई दिनों से एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है। झाड़ियां में मृत पड़ी नीलगाय किसी को दिखाई नहीं दी जिसके कारण मृत नीलगाय की जानकारी नहीं हो सकी। लेकिन जब स्कूली बच्चों को बदबू आई तब पूरे मामले की जानकारी हुई है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बदबू की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक रोगों का भी खतरा बढ़ गया है। मॉडल स्कूल इसौली की प्रधानाचार्य श्रीमती राखी देवी ने बताया है कि आज सुबह स्कूली बच्चों ने हमें जानकारी दी है वहां झाड़ियां में कोई मृत अवस्था में पशु पड़ा है जिसके कारण बहुत बदबू आ रही है मृत पड़े पशु को चील कौआ नौंच नौंचकर खा रहे हैं। मृत नीलगाय की वजह से स्कूल का पूरा वातावरण दूषित हो रहा है और स्कूली बच्चों में संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है।

 

 

Leave a Comment